उत्तराखंड : दुष्कर्म का विरोध करने पर धारदार हथियार से काटी नाबालिग की नाक

By: Ankur Wed, 18 Nov 2020 7:32:52

उत्तराखंड : दुष्कर्म का विरोध करने पर धारदार हथियार से काटी नाबालिग की नाक

अपराधियों के बखौफ वारदात को अंजाम देने के मंसूबों में आमजन की चिंता को बढ़ा दिया हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला देहरादून में जहां दो बदमाश घर में घुसकर नाबालिक से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे थे और इसका विओध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट दी। आरोपियों पर नाबालिग के माता-पिता को घायल करने और लूटपाट का भी आरोप है।

राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है। तहरीर में आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। मामले में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

राजस्व उप निरीक्षक तारा दत्त पाठक ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# सन्न कर देने वाला मामला, कब्र से बाहर मिला सिर कटा शव, जताई गई तंत्र-मंत्र की आशंका

# चोरों की हिमाकत : प्राचीन शिवालय को बनाया अपना शिकार, ताला तोड़कर दान पात्रों की चोरी

# उत्तरप्रदेश : शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर इनकार

# उत्तरप्रदेश : पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने शौचालय में किया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

# हरियाणा : पशु बांधने के विवाद पर चली गोलियां, 12 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com